मऊ, अप्रैल 12 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने विकासखंड फतेहपुर मंडाव के ग्राम पंचायत कटघरा शंकर के पंचायत भवन पर फार्मर रजिस्ट्री के लिए लगाए गए कैंप का शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 6 अप्रैल से संचालित कैंप में अब तक कितने किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री कराई, इस संबंध में पंचायत सहायक एवं रोजगार सेवक से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव, लेखपाल, प्रधान एवं उपस्थित किसानों से भी फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में फीडबैक लिया। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को सचिव, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, लेखपाल एवं कोटेदारों के साथ बैठक कर प्रत्येक गांव में फार्मर रजिस्ट्री न कराने वाले किसानों से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित करते हुए समस्त किसानों का फार्मर रजिस्ट्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.