पिथौरागढ़, मार्च 12 -- थल। नगर के मुवानी रोड के पास रहने वाले आठ वर्षीय मयंक कुमार पर कटखने बंदर ने हमला कर दिया है। गिरधर कुमार ने बताया कि उनका बेटा बुधवार शाम को घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक कटखने बंदर ने उनके पीठ पर हमला कर दिया। परिजनों के हल्ला करने पर बंदर उन्हें छोड़कर वहां से भागा। जिसके बाद वे तुरन्त मयंक को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोचर लेकर पहुंचे। जहां उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे घर भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से हिंसक बंदरों से निजात दिलाने की मांग उठाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.