बहराइच, मार्च 19 -- बहराइच,संवाददाता। शहरी क्षेत्र में कुत्तों का हमला थम नहीं रहा है। दहशत के बीच बक्शीपुरा मोहल्ले में दो दिनों में एक दर्जन लोगों पर हमलाकर घायल करने वाले कुत्ते को मोहल्ले के लोगों ने घेरकर मार डाला। हमले में घायल लोग रैबीज से बचने को इंजेक्शन लगवाने अस्पताल पहुंच रहे हैं। लोगों का कहना है कि कुत्तों का झुंड मोहल्ले की गलियों में हर समय बना रहता है। बच्चों पर हमले को लेकर वे लोग परेशान रहते हैं। इससे निजात की मांग भी कर रहे हैं।शहर के मोहल्ला बक्शीपुरा चांदमारी निवासी सौरभ मिश्रा बुधवार को सब्जी खरीदने के लिए मोहल्ले में निकले थे,तभी कुत्ते ने उनको दौड़ा लिया। बचने के लिए वह झुककर डंडा उठाने लगे। इसी बीच कुत्ते ने उनके हाथ को दबोच लिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। लेकिन गहरा दांत लगने से वह घायल हो गए। रक्तस्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.