मिर्जापुर, अगस्त 30 -- मिर्जापुर। भारत माता पार्टी के बैनर तले बिंद समाज के लोगों ने अपनी कुल देवी मां विंध्यवासिनी के जन्मोत्सव पर मझवा ब्लाक के कटका से शोभायात्रा निकाल कर रविवार को मां विंध्यवासिनी दरबार में पहुंच दर्शन पूजन किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और यवक युवती उल्लास पूर्वक शामिल हुए। जय मां विंध्यवासिनी, हर हर महादेव का जयकारा लगाते हुए पहुंचे और मां का आशीर्वाद कर लेकर घर, परिवार और समाज के समृद्धि की कामना की। शोभायात्रा का नेतृत्व राम सागर बंद ने किया। शाम को समाज के लोगों ने अपने-अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित किया। शाोभायात्रा में राजेंद्र बिंद, संदीप बिंद, अंशुमाली बिंद, लालचंद बिंद, अंकित बिंद, साभाजित, प्रिंसी, मनिता, पलक, पिंकी, अनिता आदि रहे। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी जयंती पर निक...