भदोही, मई 5 -- बाबूसराय, हिन्दुस्तान संवाद। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में क्षेत्र के लिए गर्व की खबर सामने आई है। भदोही के कटका निवासी दिलीप सिंह ने चापदानी विधानसभा सीट से जीत हासिल कर विधायक बनने का गौरव प्राप्त किया है। उनकी जीत की खबर मिलते ही बाबूसराय बाजार और कटका गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। पिछली बार दिलीप सिंह को बेहद कम अंतर से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार उन्होंने कड़ी टक्कर में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस के अरिंदम गुई उर्फ बबई को पराजित कर जीत दर्ज की। दिलीप सिंह का शुरुआती जीवन भी संघर्षपूर्ण रहा है। उन्होंने इंटर कॉलेज बाबूसराय से शिक्षा ग्रहण की और इसके बाद रोजगार की तलाश में कोलकाता चले गए। वहां उन्होंने कपड़े की दुकान पर नौकरी से शुरुआत की और धीरे-धीरे अपना गारमेंट व्यवसाय खड़ा किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.