हजारीबाग, अप्रैल 15 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि  । कटकमसांडी क्षेत्र के छलटा पुल के समीप मंगलवार की दे रात करीब तीन बजे बेकाबू होकर सीमेंट लदा हाईवा पलट गया। हालांकि इस हादसे में ट्रक चालक सतीश कुमार पूरी तरह सुरक्षित रहे और उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार, सरायकेला से सीमेंट लदा हाईवा चतरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान कटकमसांडी  छलटा पुल के पास तीखी मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से वाहन पलट गया, जबकि ड्राइवर केबिन में सुरक्षित स्थिति में खड़ा रह गया, इससे चालक की जान बच गई।घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शिवम गुप्ता तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए वाहन में लदे सीमेंट की निगरानी के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया। इस मामले में पुलिस की मुस्तैदी के क...