कटकमसांडी में रामनवमी जुलूस में मुस्लिम समुदाय करेगा स्वागत
हजारीबाग, मार्च 25 -- हजारीबाग, कौशल कुमार । कटकमसांडी प्रखंड का ढौठवा गांव एक बार फिर गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की अनोखी मिसाल पेश करने जा रहा है। रामनवमी पर जहां एक ओर हिंदू समुदाय के लोग भव्य जुलूस और अखाड़ों के माध्यम से अपनी आस्था का प्रदर्शन करेंगे, वहीं दूसरी ओर मुस्लिम समुदाय के लोग बढ़-चढ़कर इसमें भाग लेते हुए रामभक्तों का स्वागत करेंगे। ढौठवा गांव में यह परंपरा कोई नई नहीं, बल्कि 100 वर्षों से अधिक समय से चली आ रही सामाजिक एकता की मजबूत विरासत है। यहां रामनवमी के दिन चतरा और हजारीबाग जिले के एक दर्जन से अधिक अखाड़े दोपहर में हाई स्कूल मैदान पहुंचते हैं, जहां घंटों तक पारंपरिक कला, शौर्य प्रदर्शन और झांकियों का आयोजन होता है। इस पूरे आयोजन की खास बात यह है कि मुस्लिम समाज के लोग न सिर्फ दर्शक बनते हैं, बल्कि रामभक्तों को म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.