हजारीबाग, अप्रैल 5 -- कटकमसांडी । प्रतिनिधि भाजपा के तत्वावधान में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कटकमसांडी में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला रविवार को संपन्न हो गई। आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 4 अप्रैल से प्रारंभ हुआ जो 5 अप्रैल तक चला। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कैलाश यादव ने की। जबकि मंच संचालन सांसद प्रतिनिधि प्रेमचंद प्रसाद ने किया।कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक मजबूती और आधुनिक तकनीकों के उपयोग के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सात प्रमुख विषयों पर गहन चर्चा की गई।पहला दिन भाजपा के इतिहास, अंत्योदय और बूथ प्रबंधन पर जोर ।‌प्रशिक्षण के प्रथम दिन टौनी जैन ने भाजपा के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि पार्टी की नींव राष्ट्रवाद...