हजारीबाग, दिसम्बर 24 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि । कटकमसांडी स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को पेरेंट्स-टीचर्स मीटिंग पीटीएम सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन कटकमसांडी पंचायत के मुखिया कुमारी श्रीति पाण्डेय, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार पांडेय और प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार मसीह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । कार्यक्रम के नेतृत्व कर रहे प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार मसीह ने कहा कि किसी भी विद्यालय का सर्वांगीण विकास केवल शिक्षकों के प्रयास से संभव नहीं है, बल्कि इसमें अभिभावकों और विद्यार्थियों की समान भागीदारी जरूरी है। योगदान देने वाले 9 शिक्षकों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय विकास में अहम भूमिका निभाने वाले विद्यालय प्रबंधन समिति एसए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.