हजारीबाग, अप्रैल 7 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि  कटकमसांडी पुलिस ने  नशाखोरी के खिलाफ चलाया एक विशेष अभियान । इस अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है । कटकमसांडी थाना क्षेत्र के शाहपुर जंगल में अवैध विदेशी शराब बनाने का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा था ।जिसकी सुचना कटकमसांडी पुलिस को मिली । सुचना के आधार पर कटकमसांडी थाना प्रभारी शिवम गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम ने  जब छापामारी करने शाहपुर जंगल पहुंचीं तभी तस्कर को इसकी भनक लग गई । जिसके बाद  तस्कर वाहन में लदा विदेशी शराब लेकर फरार हो गया ।‌ बावजूद पुलिस ने 48 पीस रांयल स्टेट और आइकोनिक  विदेशी शराब जब्त किया  । साथ ही पुलिस ने शराब बनाने के लिए रखे गए 250 लीटर स्प्रिट , 500 से अधिक स्टीकर ,आठ बोरा में 1000 से अधिक खाली बोतल और ढक्कन बरामद किया । पुलिस ने इस दौरान घर मालिक मनार गांव...