हजारीबाग, अप्रैल 6 -- कटकमसांडी । प्रतिनिधि कटकमसांडी पूर्वी और पश्चिमी मंडल में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का‌ 47 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कटकमसांडी पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाकर संगठन के प्रति निष्ठा जताई।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक दिलाने का संकल्प लिया। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।मंडल अध्यक्षों ने कहा कि केंद्र सरकार आम लोगों के जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी पार्टी है, जो देशहित को सर्वोपरि रखती है और तुष्टिकरण की राजनीति से दूर रहत...