हजारीबाग, जून 8 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। कटकमदाग अंचल कार्यालय में सोमवार को 15 साल पुरानी जमीन विवाद को दो पक्षों के आपसी सहमति के बाद मामला को सलटा लिया गया है । हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर शनिवार को जिले के सभी थानों और अंचल कार्यालय में भूमि विवाद के मामलों में त्वरित सुनवाई करने के साथ साथ ऑन स्पॉट निष्पादन करने का निर्देश जारी किया गया है । शनिवार को कटकमसांडी थाना में आयोजित होने वाले सुनवाई किसी कारण स्थगित कर दिया गया था और फिर इसके लिए सोमवार को समय निर्धारित किया गया था ।इसी परिप्रेक्ष्य में सोमवार को अंचल कार्यालय में कटकमसांडी सीओ अनिल कुमार गुप्ता , थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश , अंचल निरीक्षक शक्ति कुमार , राजस्व उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह , सुरेंद्र कुमार कार्यालय सहायक ज्ञानेश कुमार दुबे की उपस्थिति में जमीन संबं...