हजारीबाग, जनवरी 24 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि कटकमदाग थाना क्षेत्र के मसरातु चौक के पास सड़क दुघर्टना में 45 वर्षीय मोहम्मद शहजाद पिता जाकिर मियां की मौत हो गई । घटना गुरुवार की रात 9.30 बजे की है । मोहम्मद शहजाद मसरातु मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे कि इसी बीच अचानक चतरा की ओर से आ रहे ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया । जिसमें वह बुरी तरह ज़ख़्मी हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई । घटना के बाद मुआवजा की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने मसरातु चौक के पास सड़क जाम कर हजारीबाग - चतरा मुख्य मार्ग को घंटों बाधित कर दिया । सड़क जाम की सूचना मिलने पर कटकमदाग अंचलाधिकारी सतेन्द्र नारायण पासवान , थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय , कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह घटना स्थल पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटाया । अंचलाधिकारी सतेन्द्र नारायण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.