कटकमदाग में 'टाइगर' की सूचना से दिनभर दहशत, शाम तक निकली अफवाह
हजारीबाग, मई 9 -- हजारीबाग निज प्रतिनिधि कटकमदाग क्षेत्र के बांका गांव में बाघ (टाइगर) देखे जाने की सूचना से शुक्रवार को पूरे इलाके में दिनभर भय और अफवाह का माहौल बना रहा। हालांकि देर शाम तक वन विभाग की जांच में बाघ की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हो सकी, जिसके बाद इसे अफवाह माना गया। जानकारी के अनुसार, बांका गांव में टाइगर घूमने की खबर तेजी से पूरे क्षेत्र में फैल गई। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया, वहीं कई लोगों में बाघ देखने की उत्सुकता भी देखी गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग हरकत में आया और क्षेत्र में अलर्ट जारी कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई। प्रभारी वनपाल ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि सूचना के आधार पर आसपास के गांवों में सतर्कता बरतने को कहा गया था। साथ ही ग्रामीणों को जंगल एवं आसपास के क्षेत्रों में मवेशी चराने जाने से भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.