हजारीबाग, अप्रैल 8 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। समकालीन अभियान के तहत कटकमदाग पुलिस ने पांच वारंटी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है । इसकी जानकारी कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने दी । उन्होंने बताया कि कंप्लेन केस नंबर 45/24 के गैर ज़मानतीय वारंटी रंजीत कुमार शर्मा पिता किशोरी ठाकुर ग्राम ढेगुरा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा गया है । इसी प्रकार जीआर नंबर 270/15 के ग़ैर जमानतीय वारंटी रवि गोप पिता मंगर गोप ग्राम अडरा , कटकमदाग थाना कांड संख्या 01/16 जी आर- 02/16 के ग़ैर जमानतीय वारंटी शंकर साव पिता जागेश्वर साव ग्राम कुद ‌, जीआर नंबर 1703/25 के ग़ैर जमानतीय वारंटी मोहम्मद अफसर पिता उस्मान मियां ग्राम डामोमोडी , कंप्लेन नंबर 1380/20 के ग़ैर जमानती वारंटी रुपू भूईया पिता करीवा भूईया ग्राम बेस थाना कटकमदाग जिल...