कटकमदाग थाना में जनता दरबार का आयोजन ,31 आवेदन में 12 मामले का ऑन द स्पॉट किया गया निष्पादन
हजारीबाग, जून 20 -- कटकमसांडी प्रतिनिधि । कटकमदग थाना में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया । जिसमें जमीन , घरेलू विवाद , मकान , बांउड्री निर्माण संबंधी कुल 31 मामले सामने आए । जिसमें 12 मामले का आंन द स्पॉट निष्पादन किया गया । हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर शनिवार को जिले के सभी थानों और अंचल कार्यालय में भूमि विवाद के मामलों में त्वरित सुनवाई करने के साथ साथ ऑन स्पॉट निष्पादन करने का निर्देश जारी किया गया है । इसी परिप्रेक्ष्य में शनिवार को कटकमदाग थाना कटकमदाग सीओ सतेन्द्र नारायण पासवान , थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में जमीन संबंधित दर्जनों मामले सामने आया । इस दौरान सीओ और थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से जनता दरबार लगाया और जमीन संबंधित व विवादों का निष्पादन भी किया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.