हजारीबाग, मई 2 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि कटकमदाग गावं के एक युवक ने गुरुवार के देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक की पहचान मुकेश कुमार के रूप में की गयी। इस बाबत कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने बताया कि वह नशा करता था। घर मे वह बराबर विवाद करते रहता था । किसी बात को लेकर वह 30 अप्रैल को देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वह अपने माता पिता का एकलोता संतान था । मृतक के पत्नी समेत तीन बच्चे का रो रो कर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- बालूघाट में ट्रैक्टर चालक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.