कटकमदग के सलगावां रेलवे पुल के नीचे अज्ञात युवती का मिला शव
हजारीबाग, जून 6 -- कटकमसांडी प्रतिनिधि । कटकमदाग थाना क्षेत्र के सलगांवा रेलवे पुल के नीचे शनिवार को एक युवती का शव मिला है। जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है ।स्थानीय लोगों ने 6 जून को पुल के नीचे लाल कलर के सलवार सूट पहनती हुई एक युवती का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद कटकमदाग थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने को लेकर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया । पोस्टमार्टम होने के बाद शव को नीरज पासवान अपने संस्थान में रखे हुए हैं । बताया जाता है कि सुबह लोगों की नजर पुल के नीचे पड़े शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। पुलिस भी अपने स्तर से शव कं अपने स्तर से पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.