प्रयागराज, मार्च 26 -- सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक भर्ती की चयन सूची पर सवाल उठे हैं। कुछ अभ्यर्थियों ने शिक्षा निदेशालय में अपर शिक्षा निदेशक बेसिक कार्यालय को प्रत्यावेदन उपलब्ध कराया है कि उनका कटऑफ अधिक होने और सभी अभिलेख पूरे होने के बावजूद चयन सूची में उनका नाम नहीं है। अभ्यर्थियों ने संशोधित सूची जारी नहीं होने पर हाईकोर्ट जाने की चेतावनी दी है। मऊ जिले के रहने वाले और कंपोजिट स्कूल नदुला कासिमाबाद गाजीपुर के सहायक अध्यापक सुशील कुमार सिंह का गुणांक 64.22 है। अनारक्षित श्रेणी के सुशील का कहना है कि 19 जनवरी को काउंसिलिंग के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज जमा किए थे। अनारक्षित का कटऑफ 63.73 है। इसके बावजूद 21 मार्च को जारी चयन सूची में उनका नाम नहीं है। इसी प्रकार ओबीसी वर्ग के मैनपुरी निवासी गजेन्द्र कुमार का कटऑफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.