प्रयागराज, जून 14 -- लेखपाल पेपर लीक, यूपीएसआई स्कोर कार्ड एवं वेटिंग लिस्ट, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं समेत विभिन्न मुद्दों पर संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के बैनर तले प्रतियोगी छात्रों की बैठक रविवार को शिवाजी पार्क मम्फोर्डगंज में हुई। इसमें पूर्व में घटित घटनाओं, प्रशासनिक कार्यवाहियों तथा आंदोलन के दौरान उत्पन्न परिस्थितियों का मूल्यांकन किया गया। साथ ही भविष्य में आंदोलन के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी, भ्रम या अव्यवस्था उत्पन्न न हो तथा छात्र एकजुटता, आपसी संवाद के माध्यम से आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति बनाई गई। संयोजक पंकज पांडेय ने बताया कि सोमवार को पुनः बुलाई गई बैठक में आगे की कार्ययोजना एवं आंदोलन की दिशा पर ठोस निर्णय लिया जाएगा। सोमवार को ही सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प...