कटआउट के गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी
बुलंदशहर, मई 15 -- क्षेत्र के श्रीनगर शक्ति मंदिर कॉलोनी स्थित कटआउट गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। इसी दौरान एक किशोरी गोदाम में फंस गई। प्राथमिकता के आधार पर किशोरी को कड़ी मशक्कत के बाद गोदाम से बाहर निकाला गया। जिसके बाद दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। खुर्जा की नवदुर्गा मंदिर कालोनी गली नंबर दो निवासी रवि कुमार अपने घर में भूतल पर कटआउट का कारोबार करते हैं। जहां पर पैकिंग और पेच लगाने का कार्य किया जाता है। यहां पर उन्होंने गोदाम भी बनाया हुआ है। उनका परिवार पहली मंजिल पर रहता है। शुक्रवार शाम को यहां पर करीब चार मजदूर कार्य कर रहे थे। बिल्डिंग के प्रथम मंजिल पर उनकी पत्नी और बेटी भव्या थीं। इसी दौरान शाम को अचानक उनके कटआउट के गोदाम में आग लग गई। जिस पर कार्य कर रहे मजदूरों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.