कज्जाकपुरा में सीवर समस्या पर फूटा लोगों का गुस्सा, जलकल के महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
वाराणसी, मई 21 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। कज्जाकपुरा क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही सीवर समस्या को लेकर गुरुवार को क्षेत्रीय नागरिकों ने सपा के दक्षिणी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी किशन दीक्षित के नेतृत्व में जलकल विभाग पहुंचकर महाप्रबंधक अनूप सिंह से मुलाकात की।
समस्या का विवरण क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि कज्जाकपुरा आरओबी (लाटभैरव सेतु) निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सीवर पाइप लाइन को अब तक नहीं बदला गया है। इससे इलाके में मलजल घरों तक पहुंच रहा है। लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। बरसात शुरू होने से पहले यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्थिति और गंभीर हो जाएगी। जलकल महाप्रबंधक अनूप सिंह ने क्षेत्रीय लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि नई सीवर लाइन बिछाने के लिए दो करोड़ 22 लाख रुपये का बजट तैयार कर लिया गया है। रेलवे से अनुमति भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.