वाराणसी, अप्रैल 30 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कज्जाकपुरा स्थित अलईपुरा उपकेंद्र के स्विच यार्ड में पावर ट्रांसफॉर्मर पर पेड़ और ट्रांसफॉर्मर गिरने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। करीब 18 हजार की आबादी वाले इलाके में सप्लाई ठप होने से लोगों को दिक्कत हुई। संयोग था कि घटना स्विच यार्ड में हुई। सड़क पर पेड़ और ट्रांसफॉर्मर गिरने से कई जान जा सकती थी। बता दें कि अलईपुरा उपकेंद्र के पास वर्षों पुराना पेड़ था। कुछ दिन पहले उसके बगल में ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। बुधवार दोपहर आंधी-पानी में पुराना पेड़ उसके ऊपर गिर पड़ा। इसके बाद दोनों पावर ट्रांसफॉर्मर पर गिरे जिससे तेज धमाके के साथ सप्लाई बंद हो गई। सूचना मिलते ही अधिशासी अभियंता मनोज सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मरम्मत कार्य शुरू कराया। बिजली कर्मचारियों ने टूटे पेड़ की टहनियां काटीं। इसके बाद पावर...