वाराणसी, दिसम्बर 8 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। छह सालों में बनकर तैयार कज्जाकपुरा आरओबी पर अब लोड टेस्टिंग चल रही है। सेतु निगम के अधिकारियों के दावों को माने तो रेलवे की तकनीकी टीम के निरीक्षण के बाद इस महीने से आरओबी पर आवागमन शुरू हो जाएगा। दरअसल, वाराणसी सिटी और सारनाथ स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे क्रॉसिंग 23ए पर 1.356 किमी (1356 मीटर) लम्बा टू-लेन आरओबी बनकर तैयार है। इसपर आवागमन शुरू होने पर कज्जाकपुरा, सरैयां से पुरानापुल तक लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। गाजीपुर, चंदौली आदि जगहों पर जाना भी आसान हो जाएगा। इसके निर्माण पर 144 करोड़ से ज्यादा खर्च हुए हैं। उत्तर प्रदेश राजकीय सेतु निगम ने सितंबर 2019 में निर्माण कार्य शुरू कराया। वर्ष 2022 तक काम पूरा करने की मियाद थी लेकिन यूटिलिटी शिफ्टिंग, डिजाइन में बदलाव, रेलवे से अनापत्ति प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.