कजियारा में ट्रांसफार्मर का तेल बहने से पांच घंटे गुल रही बिजली
सीतापुर, जून 12 -- सीतापुर, संवाददाता। बारिश के बाद शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति चरमरा गई। पुराना सीतापुर उपकेन्द्र से निकले कजियारा मोहल्ले में चौराहे के पास रखे ट्रांसफार्मर से तेल बहने लगा। जिस वजह से ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई। जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। पांच घंटे की लंबी कटौती होने से स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली कटने से कजियारा क्षेत्र की लगभग पांच हजार की आबादी सीधे तौर पर प्रभावित हुई। घरों में लगे इनवर्टर जवाब दे गए और पीने के पानी का संकट भी खड़ा हो गया। स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग को इसकी जानकारी दी। ऐसे में बिजली विभाग की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रांसफार्मर की मरम्मत करने के बाद आपूर्ति बहाल की।
बिजली के खंभों में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.