कजाकिस्तान में दम दिखाएंगे टीटी खिलाड़ी अभिषेक
कानपुर, जुलाई 30 -- कानपुर। कजाकिस्तान के कंटेंडर अल्माटी में वर्ल्ड टेबल टेनिस चैम्पियनशिप एक से छह सितंबर के बीच खेली जाएगी। इसमें शहर के टेबल टेनिस खिलाड़ी अभिषेक यादव का चयन हुआ। अभिषेक इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संजीव पाठक, कानपुर टेबल टेनिस संघ के संजय टंडन, गीता टंडन कपूर, सुनील सिंह, अविनाश यादव, अभिसारिका, कुमार प्रशांत, जसलीन कौर, आशुतोष सत्यम झा ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.