सहारनपुर, मार्च 16 -- देवबंद। कजाकिस्तान की यूआईबी यूनिवर्सिटी ने उर्दू लेखन में देवबंद निवासी फिरोज खान को डी.लिट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। फिरोज खान को उर्दू लेखन में सम्मानित किए जाने पर भायला रोड पर आयोजित कार्यक्रम में लेखक एवं समीक्षक कमल देवबंदी ने कहा फिरोज खान ने हमेशा अपनी लेखनी से सामाजिक जागरूकता फैलाने का काम किया। उन्होंने उनके सम्मान को पूरे देवबंद का सम्मान बताया। मास्टर शमीम किरतपुरी ने कहा फिरोज खान ने हमेशा लेखनी के माध्यम से समाज में शांति, जनसेवा, भाईचारा, शिक्षा और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का काम किया। तनवीर अजमल और दिलशाद खुश्तर ने कहा इनके लेखों और विचारों ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।दारुल उलूम वक्फ के मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी, नायब मोहतमिम डा. शकेब कासमी, शेखुल हदीस...