हाथरस, मार्च 30 -- सादाबाद। पीएम श्री संविलियन विद्यालय कजरौठी में सोमवार को वार्षिक समारोह, लर्निंग बेस मेला एवं करियर गाइडेंस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपने बनाए हुए विभिन्न शैक्षणिक प्रोजेक्ट्स का आकर्षक प्रदर्शन किया, जिसे अभिभावकों और अतिथियों ने सराहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक गुड्डू चौधरी, ब्लाक प्रमुख बहादुर सिंह और ग्राम प्रधान महाराज सिंह ने फीता काटकर किया। विधायक गुड्डू चौधरी ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं और उनकी शिक्षा व मार्गदर्शन पर विशेष ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के लर्निंग बेस मेले बच्चों की प्रतिभा को निखारने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करते हैं, जहां वे अपने हुनर और ज्ञान का प्रदर्शन कर आत्मविश्वास विकसित करते हैं। शिक्षकों ने करियर गाइडेंस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.