भागलपुर, जनवरी 24 -- कजरैली, संवाददाता। क्षेत्र के सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों और गांव के टोले मुहल्ले में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना धूमधाम से की गई। शुक्रवार सुबह से ही शिक्षण संस्थानों में मां सरस्वती की मूर्ति सजाने संवारने का दौर जारी रहा। पूजा को लेकर छात्रों में काफी उमंग व उत्साह का माहौल था। क्षेत्र के कजरैली व रतनगंज बाजार में दर्जनों की संख्या में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...