कजरी महोत्सव में बिखरे लोककला के रंग
वाराणसी, अगस्त 4 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कमच्छा स्थित वसंत कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की आईक्यूएसी, संगीत-गायन विभाग और सप्तक संस्था की तरफ से विविध प्रस्तुतियां की गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. रचना श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय लोकसंगीत हमारी सांस्कृतिक पहचान का आधार है। कजरी जैसी लोकविधाएं केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि लोकजीवन की संवेदनाओं, प्रकृति प्रेम, सामाजिक संबंधों और सांस्कृतिक मूल्यों की सशक्त अभिव्यक्ति हैं। प्रबंधक उमा भट्टाचार्या ने कहा कि भारतीय लोककलाओं का संरक्षण समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम की सूत्रधार संगीत गायन विभागाध्यक्ष प्रो. सीमा वर्मा ने कजरी को पूर्वांचल की सांस्कृतिक चेतना और लोकजीवन की अमूल्य धरोहर बताया। यह भी पढ़ें- सावन में फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.