बहराइच, अगस्त 27 -- बहराइच, संवाददाता। कजरी तीज पर सोमवार रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। दिन निकलने के साथ मंदिरों के सामने लम्बी लाइन लग गई। जलाभिषेक किया। शोभायात्रा निकाली। शिवभक्तों ने जयकारे लगाए। दोपहर दो बजे तक सड़कों पर भक्तों की भारी भीड़ रही। शहर स्थित श्रीसिद्धनाथ मंदिर, ग्रामीण अंचल के शिवालयों में कांवरियों की कतारें लग गई। कावंरिया संघ की ओर से महाकाल की शाही सवारी की शोभा यात्रा पर महिलाओं ने छतों से पुष्प वर्षा की। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की आरती कर अरदास की। मंदिर मंहथ पंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर रवि गिरी महाराज ने श्रद्धालुओं को विधि विधान से मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कराया। मंगलवार सुबह श्रीसिद्धनाथ कावंरिया संघ के श्रद्धालुओं की ओर से डीजे पर बज रहे शिव भजनों के बीच महाकाल की शाही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.