नई दिल्ली, अगस्त 30 -- कजरी तीज की पूजा सुहाग और सौभाग्य के लिए की जाती है। इस मौके पर सुहागिन महिलाएं पूरे 16 शृंगार करके तैयार होती हैं और इन 16 शृंगार में आलता या महावर भी शामिल होता है। जिसे महिलाएं पैरों में लगाती हैं, लाल रंग के इस सौभाग्य के प्रतीक आलता को शुभ मौकों पर लगाने का रिवाज है। लेकिन हर बार की तरह आप बिल्कुल सिंपल सा आलता लगाकर तैयार ना हो बल्कि इन सुंदर और अट्रैक्टिव डिजाइन को पैरों पर बनाएं। ये डिजाइन ना केवल आपके पैरों की शोभा को बढ़ा देंगे बल्कि दिखने में भी सुंदर लगेंगे। तो देर ना करें और ये डिजाइन सेव कर लें।बनाएं हटके डिजाइन आलता लगाने के लिए वहीं पैर के तलवों के किनारों पर सिंपल लाइन खींचने की जरूरत नहीं है। कुछ क्रिएटिव करने का मन है तो इस तरह की डिजाइन को बनाएं। बस आलता को किसी कटोरी में निकालें और इयरबड की मदद ...