पूर्णिया, सितम्बर 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन पूर्णिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय विलुप्तप्राय लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रशिक्षण कार्यक्रम के आठवें दिन मंगलवार को प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण कार्यशाला में लोकरंग देखने को मिला। 25 अगस्त से शुरू होकर 8 सितंबर तक चलने वाली इस निःशुल्क कार्यशाला में प्रशिक्षुओं ने बिहार की समृद्ध लोक परंपराओं का व्यावहारिक अभ्यास किया। लोक विधाओं का अभ्यास में प्रतिभागियों को कजरी गीत, एवं झिझिया लोकनृत्य का अभ्यास कराया गया। मंचीय प्रस्तुति पर जोर देते हुए प्रशिक्षकों ने लोक विधाओं के मूल एवं परंपरागत स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए कलाकारों को उसके शास्त्र पक्ष के साथ-साथ प्रयोग पक्ष एवं बेहतर मंचीय प्रस्तुति के ग...