कजरा स्टेशन पर जनसेवा, गोड्डा और अंग एक्सप्रेस के ठहराव की मांग खारिज
मुंगेर, जुलाई 1 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। पूर्व रेलवे प्रशासन ने कजरा स्टेशन पर चार महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग को अस्वीकार कर दिया है। रेलवे का कहना है कि, कजरा और अभयपुर स्टेशन के बीच की दूरी काफी कम होने के कारण इन ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव परिचालन की दृष्टि से संभव नहीं है। पूर्व रेलवे, कोलकाता के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक (सीपीटीएम) सीएस प्रसाद ने अपने रिमार्क में स्पष्ट किया है कि, कजरा स्टेशन से लगभग सात किलोमीटर की दूरी पर अभयपुर स्टेशन स्थित है, जहां पहले से कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव उपलब्ध है। ऐसे में ट्रेन संख्या 13420 जनसेवा एक्सप्रेस, 13242 राजेंद्रनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस, 18603 रांची गोड्डा एक्सप्रेस तथा 12253/12254 अंग एक्सप्रेस का कजरा स्टेशन पर ठहराव देना संभव नहीं है। गौरतलब है कि कजरा विकास समिति के अध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.