लखीसराय, मार्च 20 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के मद्देनजर कजरा सोलर पावर प्लांट और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त नजर आई। कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन किसी तरह की कोताही के मूड में नहीं था। यही वजह रही कि एक ओर जहां सोलर पावर प्लांट के चारों तरफ सुरक्षा बलों की लगातार निगरानी बनी रही, वहीं दूसरी ओर आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में भी सीआरपीएफ और एसटीएफ के जवानों द्वारा लगातार कॉम्बिंग और सर्च अभियान चलाया जाता रहा। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कजरा सोलर पावर प्लांट के चारों ओर बाइक से पुलिस और सीआरपीएफ के जवान लगातार गश्ती करते नजर आए। जवान हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए थे, ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को तुरंत रोका जा सके। कार्यक्रम स्थल से जुड़े प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.