लखीसराय, अप्रैल 7 -- कजरा, एक संवाददाता। बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने कजरा सोलर पावर प्लांट का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी 19 मार्च को प्लांट का दौरा कर इसकी सराहना कर चुके हैं। निरीक्षण के दौरान एलएंडटी के वाइस प्रेसिडेंट दीपक कुमार नायक ने मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि 301 मेगावाट क्षमता वाले इस प्लांट के पहले चरण में 185 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू हो चुका है, जो अनुकूल सौर विकिरण मिलने पर 200 मेगावाट तक पहुंच जाता है। परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता इसका उन्नत बैटरी स्टोरेज सिस्टम है। दोनों चरणों को मिलाकर 500 मेगावाट क्षमता की बैटरी स्थापित की गई है, जो 24 घंटे बिजली ...