लखीसराय, जनवरी 11 -- कजरा, एक संवाददाता। लखीसराय जिले के कजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दोपहर करीब 2:35 बजे चंपानगर मोड़ के पास पहाड़ी किनारे वाली सड़क पर की गई। थानाध्यक्ष कजरा के निर्देश पर गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक मोटरसाइकिल पर झुट के बोरे में भारी मात्रा में देसी शराब लेकर राजघाट/किऊल की ओर जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन तत्परता दिखाते हुए सशस्त्र बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक की पहचान राहुल कुमार (उम्र 19 वर्ष), पिता मनोज राम, निवासी जगदीशपुर सिंहचक, थाना किऊल, जिला लखीसर...