कजरा में शहीद नीरज चौधरी की प्रतिमा का अनावरण
देवघर, मई 17 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। प्रखंड के कजरा गांव में रविवार को वीर शहीद सैनिक नीरज चौधरी की प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने किया। इस दौरान सांसद ने पथ और नाला का लोकार्पण भी किया। भारत माता की जय, वंदे मातरम, शहीद नीरज चौधरी अमर रहे के नारों से इलाका गूंज उठा। मौके पर सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे ने शाहिद नीरज चौधरी के पिता अनिल चौधरी और शहीद गणेश पांडेय के पुत्र लक्ष्मण पांडेय को शाल ओढ़ाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया। जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. निशिकांत दुबे ने कहा कि कजरा के वीर शहीद सैनिक नीरज चौधरी ने देश के लिए बड़ी कुर्बानी दी है। यह इलाके के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। सांसद ने बताया कि शहादत के बाद जब वे गांव आए थे, तो ग्रामीणों की मांग सड़क-नाला बनाने की थी, जबकि शहीद की माता चाहती थीं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.