लखीसराय, मार्च 7 -- कजरा, एक संवाददाता। कजरा थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कजरा थाना क्षेत्र के मंझियामा गांव निवासी स्व. द्वारिका राम के पुत्र जयराम राम और मदनपुर गांव निवासी भोला तांती के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। राहुल कुमार पर शादी को लेकर लड़की के अपहरण का मामला दर्ज था। कजरा थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में लखीसराय भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...