लखीसराय, फरवरी 24 -- कजरा, एक संवाददाता। कजरा-उरैन पथ को लखीसराय तक विस्तारीकरण की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्तमान में कजरा, अभयपुर और उरैन सहित आसपास के गांवों के निवासियों को लखीसराय जाने के लिए सूर्यगढ़ा एनएच होकर जाना पड़ता है। सड़क मार्ग से कजरा से लखीसराय की दूरी लगभग 25 से 30 किलोमीटर है, जिसे तय करने में करीब एक घंटा लग जाता है। उरैन क्षेत्र के लोगों को विशेष रूप से आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय नेता रूपेश कुमार श्रीवास्तव, कजरा भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, हेमंत कुमार हिमांशु तथा युवा कांग्रेस नेता राजीव सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि यदि कजरा-उरैन सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कर दिया जाए तो लखीसराय की दूरी कम समय में तय की जा सकेगी। इससे न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापारिक गतिवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.