औरंगाबाद, अप्रैल 24 -- मुकेश सहनी रहे शामिल प्राण प्रतिष्ठा सह सतचंडी महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सामाजिक समरसता पर दिया जोर फोटो- 23 अप्रैल एयूआर 15 कैप्शन- देवी मंदिर का उद्घाटन करते वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी व अन्य अतिथि नवीनगर, संवाद सूत्र। नवीनगर प्रखंड के केरका पंचायत स्थित कजराईन गांव में आयोजित श्री ग्राम देवी प्राण प्रतिष्ठा सह सतचंडी महायज्ञ के अवसर पर गुरुवार को वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी, प्रदेश अध्यक्ष बाल गोविंद बिंद, मुखिया रीता देवी, नवीनगर प्रखंड के उप प्रमुख लव कुमार सिंह एवं जिलाध्यक्ष जगदीश चौधरी ने संयुक्त रूप से नवनिर्मित देवी मंदिर का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने यज्ञ स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति की कामना ...