समस्तीपुर, अप्रैल 22 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत वारिसनगर किशनपुर से कल्याणपुर मुख्य सड़क के जखरा गांव के समीप बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान मुजफ्फरपुर जिला के बबिया गांव निवासी कामेश्वर राम के पुत्र योगेंद्र राम के रूप में हुई। लोगों के द्वारा जख्मी युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां जख्मी युवक के प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए प्रभारी डॉ हैदर ने डीएमसीएच रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...