कजपुरा में मजलिस-ए-चेहलुम में गमगीन हुआ माहौल
अंबेडकर नगर, अगस्त 10 -- सैदापुर। जलालपुर तहसील क्षेत्र के कजपुरा गांव में को हुसैन मेंहदी (जुम्मन) की अहलिया के इसाले सवाब के लिए मजलिस-ए-चेहलुम का आयोजन किया गया। मजलिस की शुरुआत तिलावते कलाम पाक से हुई। इससे पहले काशिफ अयोध्यवी, चंदन फैजाबादी, मौलाना जफर अब्बास, ताबिश नकवी और शारिब नकवी ने पेशख्वानी की। मौलाना कासिम मेंहदी मय हमनवां ने सोजख्वानी पेश कर माहौल को गमगीन कर दिया। मुजफ्फरनगर से आए मौलाना सैयद वसी असगर पाशा ने मजलिस को खिताब करते हुए सुल्ह-ए-हसन और इमाम हुसैन की शहादत पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इमाम हसन से सुलह की गई, जबकि इमाम हुसैन से जंग की गई। यह भी पढ़ें- इमाम हुसैन की शहादत में निकला मातमी जुलूस मजलिस के अंत में शहजादी जनाबे जैनब के मसाएब बयान किए गए, जिसे सुनकर मोमनीन की आंखों से आंसू छलक पड़े। संचालन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.