हरदोई, मार्च 2 -- कछौना, संवाददाता। सूबे के डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के ग्रह जनपद की कछौना सीएचसी पर रखी लाखो रुपये कीमत की अल्ट्रासाउंड मशीन लम्बे अरसे से धूल फांक रही है। यहां रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती न होने से मरीजों को जांच का लाभ मिलना तो दूर की बात कीमती मशीन का रखरखाव भी बेहतर ढंग से नही हो पा रहा है। कछौना सीएचसी पर आने वाली गर्भवती महिलाओं समेत अन्य मरीजों को अल्ट्रासाउंड मशीन होने के बावजूद सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है । यहां बीते चंद वर्षों पूर्व लाखों रुपये कीमत की नई अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित हुई थी। इससे महिलाओं के अलावा अन्य जरूरतमंद मरीजों को काफी सहूलियत मिली थी। चंद माह बाद ही यहां अल्ट्रासाउंड होना बन्द हो गया। इससे अन्य जररूत मंद मरीजों को निजी सेंटरों के चक्कर लगाकर महंगे दामों में जांचे करनी पड़ र...