हरदोई, मार्च 16 -- कछौना। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम गौसगंज में एक सांड़ की संदिग्ध हालात में मौत पर सियासत गर्म नजर आई। ग्रामीणों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर सांड़ को भाला मारने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची स्थानीय गौसगंज चौकी पुलिस ने मवेशी के शव को कब्जे में लेकर पशु चिकित्सको की टीम से पोस्टमार्टम कराया है। रविवार की देर शाम गौसगंज में काफी समय से विचरण कर रहे एक सांड़ का शव ग्रामीणों ने पड़ा देखा। मवेशी के पेट पर घाव से रिसता खून देख ग्रामीणों ने स्थानीय चौकी पुलिस को एक व्यक्ति पर भाला मारने का आरोप लगाते हुए सूचना दी। इसके बाद यह मामला सोशल मीडिया में तूल पकड़ता नजर आया। इस दौरान स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी ब्रजेश कुमार ने पशु चिकित्सको की टीम को मौके पर बुलाया। सोमवार को मवेशी का पोस्टमार्टम करते हुए पशु चिकित्सको ने सैंपल राजधानी स्थित ल...