हरदोई, अप्रैल 1 -- कछौना। ग्राम बेरुआ के महादेव बाबा मंदिर में स्थापित शनिदेव की मूर्ति खंडित मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी भनक लगते ही ग्रामीणों ने रोष जताया। पुलिस टीम ने प्रकरण की जांच करते हुए नई मूर्ति को स्थापित कराया है। बुधवार की सुबह गांव की महिला सुनीता देवी रोज की भांति मन्दिर पहुंच कर पूजा शुरू की। इस दौरान शनिदेव की प्रतिमा का एक हाथ टूटा मिला, जब ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो मंदिर पर भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने अज्ञात अराजक तत्वों पर मूर्ति को खंडित करने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि मन्दिर में पहले से खंडित नंदी की प्रतिमा समेत शनिदेव की नई प्रतिमाओं को स्थापित कराया गया है। प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.