हरदोई, मार्च 31 -- कछौना। ग्राम बक्शा खेड़ा में मिट्टी खनन की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एक जेसीबी को सीज किया है। कार्रवाई के बाद जेसीबी मालिक ने पुलिस पर कई आरोप लगाए हैं। सोमवार को ग्राम बक्शा खेड़ा में बिना परमीशन के एक स्थान पर मिट्टी खनन हो रहा था। ग्रामीणों ने शिकायत उच्चाधिकारियों से की। पुलिस टीम जेसीबी को कब्जे लेकर कोतवाली आ गई। मैनेज करने की कवायद शुरू हुई तो पुलिस पर कई तरह के आरोप लगे, जब मामला मैनेज होने के बजाय उलझ गया तो इसकी शिकायत भाजपा पदाधिकारियो ने पुलिस कप्तान से कर दी। इधर पुलिस टीम ने जेसीबी को सीज करते हुए अपनी आख्या उच्चाधिकारियों को भेज दी है। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया बिना नंबर की जेसीबी को मिट्टी खनन करते पकड़ कर सीज किया गया है। प्रकरण में एसडीएम सण्डीला के निर्देश पर कार्रवाई की गयी है। राजस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.