हरदोई, अप्रैल 9 -- कछौना। ग्राम पूरब खेड़ा में हेमराज के बंद घर का ताला तोड़ कर चोरों ने 50 हजार की नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए। हथौड़ा के पूरब खेड़ा निवासी हेमराज ने बताया, वह परिवार के साथ लुधियाना में मजदूरी करता है। छह माह से गांव स्थित घर पर ताला बंद था। उसका बेटा विशाल जब लुधियाना से गांव आया तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। कमरे में रखे बक्से समेत अन्य समान बिखरा मिला। बक्से में रखी 50 हजार की नकदी और जेवरात गायब मिले। पीड़ित ने स्थानीय कोतवाली पर आकर सूचना दी है। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया प्रकरण की जांच का आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.