हरदोई, अप्रैल 9 -- कछौना। ग्राम सैदूपुर में एक युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार को ग्राम सैदूपुर निवासी पुत्तुलाल के बेटे सोनू ने अज्ञात कारणों के चलते घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों को जब इसकी भनक लगी तो घर मे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लिया है। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया परिजनों ने किसी तरह कोई आरोप किसी के विरुद्ध नही लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...