कछौना में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या
हरदोई, जून 22 -- कछौना। स्थानीय ग्राम मतुआ में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार की देर शाम मतुआ निवासी पंकज (30 वर्ष) पुत्र स्व० सुरेन्द्र ने घर के एक कमरे मे पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छोटे भाई पीयूष जयसवाल ने बताया कि बड़े भाई पंकज मानसिक रूप से अस्वस्थ्य थे। रविवार को परिजन रिस्तेदारी को गये थे। अविवाहित पंकज घर मे अकेले मौजूद थे। इस दौरान रस्सी का फंदा लगाकर पंकज ने आत्महत्या कर ली, जब देर शाम परिजन घर लौटे तो फांसी के फंदे पर शव को देख हड़कम्प मच गया। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.